फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू-बरोटीवाला सड़क तीन करोड़ से होगी चकाचक

Sat, 11 Mar 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो, परवाणू, सोलन
विज्ञापन
औद्योगिक नगरी परवाणू और बरोटीवाला को जोड़ने वाली परवाणू-नरयाल-मंधाला-बरोटीवाला सड़क जल्द चकाचक हो जाएगी। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
औद्योगिक नगरी परवाणू और बरोटीवाला को जोड़ने वाली परवाणू-नरयाल-मंधाला-बरोटीवाला सड़क जल्द चकाचक हो जाएगी। इस सड़क के विस्तार के लिए सरकार ने तीन करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इस सड़क का सबसे अधिक फायदा हजारों करोड़ों रुपये का कारोबार करने वाले परवाणू और बरोटीवाला शहर को होगा। यहां के उद्योगपतियों को कच्चा तथा पक्का माल दोनों शहरों में ले जाने और लाने के लिए वाया कालका और चंडीगढ़ होकर जाना पड़ता था।
विज्ञापन


इस कारण उद्योगपतियों को कई औपचारिकताओं को पूरा करने की परेशानी झेलनी पड़ती थी वहीं समय की भी बर्बादी होती थी। लेकिन रवाणू-नरयाल-मंधाला-बरोटीवाला सड़क का विस्तार होने के बाद इन तमाम असुविधाओं से उद्योगपतियों को राहत मिल जाएगी। यही नहीं करीब इस सड़क से गुजरने पर दस किलोमीटर का सफर भी कम हो जाएगा।

 वर्तमान में उद्योगपतियों को कच्चा और पक्का माल परवाणू से बरोटीवाला और बरोटीवाला से परवाणू लाने के लिए वाया पिंजौर होकर लाना तथा ले जाना पड़ता है। इससे न केवल समय और धन की बर्बादी होती है बल्कि पड़ोसी राज्यों से होकर गुजरने पर कई औपचारिकताएं भी निभानी पड़ती हैं। इससे दोनों औद्योगिक क्षेत्रों के उद्योगपतियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अब सड़क का विस्तार होने के बाद लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


  स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने इस मामले को जोर शोर से सरकार के समक्ष रखा था। शुक्रवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विधानसभा में पेश किए बजट में इन दोनों सड़कों के लिए तीन करोड़ रुपये का प्रावधान करने की घोषणा की। इससे इन दोनों सड़कों की दशा सुधारने और उन्हें चौड़ा किए जाने का काम किया जाएगा। परवाणू के कांग्रेस नेताओं ने तीन इसके लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार जताया है। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री इन दोनों सड़कों के लिए बजट का प्रावधान करवाने के लिए काफी समय से प्रयासरत थे।

मुख्यमंत्री की इस घोषणा का स्वागत करते हुए नप परवाणू के अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा, उपाध्यक्ष विरमा आजाद, एचपीएसआईडीसी के निदेशक गगन कपूर, परवाणू कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद राजेश शर्मा, पार्षद हरीश आजाद, संदीप चौहान, संजय यादव, कमल अग्रवाल, प्रेमलता गुलेरिया, युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, दिनेश आजाद और अन्य लोगों ने आभार जताया हैै।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें