फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अब हर व्यक्ति का परिवार रजिस्टर राशन कार्ड से होगा लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर विकास खंड की 24 पंचायतों में केवाईसी शुरू
विज्ञापन

लोगों को पंचायतों में करवाना होगा केवाईसी

केवाईसी नहीं करवाया तो पंचायत राशन कर सकती है बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। विकास खंड धर्मपुर के तहत आने वाली सभी 24 पंचायतों में राशन कार्ड को परिवार रजिस्टर से लिंक करने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए हर व्यक्ति को अपने राशन कार्ड की केवाईसी करवानी होगी। केवाईसी करवाने के लिए कार्ड धारक का नाम, पता व कार्ड का नंबर देना होगा। इससे कार्ड धारक का केवाईसी का सत्यापन हो सके।
विज्ञापन

धर्मपुर पंचायत के सचिव नरेंद्र कुमार और गुल्हाडी पंचायत के सचिव मोहन बग्गा ने बताया कि राशन कार्ड धारक को केवाईसी करवाना अनिवार्य है ताकि इसे परिवार रजिस्टर से जोड़ा जा सके। केवाईसी न करवाने वाले राशन धारक को राशन से वंचित रहना पड़ सकता है। केवाईसी से परिवार रजिस्टर को राशन कार्ड से लिंक किया जा रहा है। इसके अलावा परिवार की भूमि से भी राशन कार्ड को लिंक किया जा रहा है। पंचायत सचिवों ने हर पंचायत में रहने वाले लोगों को पंचायत में आकर राशन कार्ड का नंबर देना होगा। राशन कार्ड की केवाईसी से सरकार को हर परिवार के बारे में एक क्लिक से पता चलेगा की परिवार में कितने सदस्य हैं। बता दें कि बिजली के मीटर से लेकर बैंक खाता व अन्य सभी प्रकार की सुविधा का केवाईसी हो रहा है। इससे हर परिवार का रिकॉर्ड सरकार के पास रहेगा। सरकार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार हर परिवार केवाईसी करवानी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें