अनुसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय की नालागढ़ तथा दून विधानसभा क्षेत्र की बैठक में समुदाय से संबंधित व्यक्ति को चुनाव में उतराने का फैसला लिया गया।
- फोटो : अमर उजाला
अनुसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय की नालागढ़ तथा दून विधानसभा क्षेत्र की बैठक में समुदाय से संबंधित व्यक्ति को चुनाव में उतराने का फैसला लिया गया। तर्क दिया कि यह तबका चुनाव में विशेष प्रभाव रखता है। पंजेहरा पंचायत के सोबनमाजरा में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता दून - नालागढ़ इकाई के प्रधान चौधरी गुरबख्श सिंह चौहान ने की।
]बैठक में वोट बैंक को लेकर हो रही राजनीति के बीच फंसे समुदाय के लोगों के विकास पर चिंतन किया गया। कहा गया कि समुदाय के लोग केवल राजनैतिक लाभ का जरिया नहीं होने चाहिए। वर्ग विशेष को चुनाव में राजनैतिक दलों को भी उतारना होगा। उनका तबका हिमाचल के चुनावों में भी विशेष प्रभाव रखता है। इसके बावजूद समुदाय के लोगों को विशेष प्राथमिकता नहीं मिल रही है। गुरबख्श सिंह ने कहा कि देश के पांच राज्यों में हो रहे चुनाव के 11 मार्च को आने वाले नतीजों के बाद समुदाय का राज्य स्तरीय सम्मेलन होगा।
इस सम्मेलन में हिमाचल में होने वाले विस चुनाव में समुदाय की भागीदारी को सुनिश्चित बनाने पर मंथन होगा। कहा कि नए विकल्पों पर मोर्चा विचार करेगा। इस अवसर पर जगदीश चंद, चौधरी भगवान दास, हाजी मुहम्मद इकबाल, ईश्वर दत्त चौधरी, एचसी गुलेरी, मोहन लाल प्रधान कबीर पंथी, बलबीर सिंह, भाग सिंह चौहान, ज्ञान सिंह, कृष्ण लाल मोहन लाल, राम स्वरूप वर्मा, कश्मीर पुर, साधू सिंह, अनंत राम, चौधरी नरेश कुमार, शंकर देव चौधरी, लज्जा राम चौधरी और राम करन चौधरी समुदाय के लोगों ने भाग लिया।