फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीतांजलि स्कूल नालागढ़ के मेधावी किए पुरस्कृत

Mon, 13 Feb 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो, नालागढ़, सोलन
विज्ञापन
गीतांजलि स्मार्ट स्कूल नालागढ़ में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गीतांजलि स्मार्ट स्कूल नालागढ़ में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में यूनिवर्सल कार्टन सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट हेड आशीष भिमान्वर और रूपाली भिमान्वर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सम्माननीय अतिथि हरीश अरोड़ा और प्रिंसिपल केंद्रीय विद्यालय सविता अरोड़ा, प्रिंसिपल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जिला सिरमौर के राजेश मनचंदा तथा पूजा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। समारोह में पहुंचने पर मुख्य अतिथि का स्वागत प्रधानाचार्या गीतांजलि सचदेवा और एमडी अमित सचदेवा ने किया।
विज्ञापन


समारोह में प्री नर्सरी से लेकर दसवी कक्षा के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नर्सरी कक्षा से हिमांशु, वंशिका, अर्घ्य, यशवीर, अदिति, जसप्रीत, दिया, अक्षय, शिवांश, अभिनंदन, मेहरीन, तहरीन, सानवी, नितिन, शिवांश, केशव, अमन, हेमंत, माही, कृतिका और मोक्ष ने नानी तेरी मोरनी को मोर ले गया गीत पर नृत्य किया। केजी कक्षा के शुभम, जगजीवन, अमन, दिव्यंश्राज, नवजोत, हर्ष, अक्षय, काव्य, दिव्यांश, श्रृष्टि, वंशिका, सक्षम, साहिल, पलक , सिमरण, शुभ्रांशु, ईशिका, हिमांशु, रविंदर, तनिष्का, उमेश , जगन्नाथ, युवांक, अपेक्षा, याशिका, सुहाना, अक्षित, सिमरन, दिव्यांशी, राधिका, शताक्षी, अनिमेष, आलिया, मन्नत, मोहित और पृथा ने प्रेम से हमको जीने दो गीत पर जंगले नृत्य किया।

पहली कक्षा के हर्षित, अर्ना, सूर्यांश, नैतिक, प्रभ्नूर, आकाश, प्रीत, राधे, वरुण, अहैद, मयूर, मानव, शौर्य, शमा, सजिया, अर्शिया, परीक्षित अखिलेश, सयंम, गौरांश, आयूष, दीक्षा, दिव्जोत और जगदीश ने उड़िया नृत्य किया। दूसरी कक्षा में चेतन, विनायक, नमन, आर्यन, प्रियांशु, प्राची, एलीजा, नरविरत, विनीत, अनिश, दिव्यांश, अभिनव, करणवीर, मिलन, तमन्ना, दीक्षित, धैर्य, सुजल, निहारिका, शौर्य, आस्था, साक्षी, अरमान, भगती, दिव्यांशी, गौरव, हर्षुल, आतिश, शिव, समीक्षा और प्रशांत ने माशा अल्लाह माशा अल्लाह गीत पर नृत्य किया।  
विज्ञापन


तीसरी कक्षा में भावना, अंशिका, डिंपल, मुस्कान, प्राची, भूमिका, अमोली , सादिया , भव्य, पायल, अमीषा, मोक्षिका, शबनम, धार्मी, शिवांशी, सिमरन, गरिमा, नवीन, पुष्कर, साहिल, अरमान, रिशुल, पीयूष, बादल, कृष्णकांत, कौशल, पीयूष, काव्य, अभिनीत, अक्षय और अर्नव ने फ्यूजन डांस किया चौथी कक्षा के आयूष, यशराज, सूरज, अनिरुद्ध, दिव्यांशु, उत्तम , मयूर, आयूष, अनिल, शौर्य, भाव्यंश, स्नेह, ईशिता तथा पांचवीं से युवराज, शिवम, करन, हर्ष, विवेक, आफताब ने बोलो हरी हरी शिव गीत पर नृत्य किया। रोनित, मुनीश, आदित्य, मिदुल, जाह्नवी, अखिल अमन और प्रदीप ने मनमोहक योगा प्रस्तुत किया। भानु, मुनीश, कार्तिक, अभय, दीपक, महक और ईशिता ने सर्जिकल स्ट्राइक पर नाटक पेश किया। कक्षा सातवीं में आदि सचेद्वा, केशव, अंशुल, अमनप्रीत, श्रुति, सुमित, शिव, नीरज, कंचन अश्विनी आदि बच्चों ने वेस्टर्न डांस किया। दसवीं कक्षा के बच्चों ने भांगड़ा डाला। इसी अवसर पर स्कूल के दसवीं के पिछले बैच की छात्रा कैथी सचदेवा और पलक ने गीत गाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें