फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रिवाइज पे के अनुसार नहीं मिल रही पेंशन

Wed, 24 Jul 2024 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़लाघाट में हुई विद्युत बोर्ड पेंशनर एसोसिएशन की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट व नम्होल यूनिट की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सलाहकार कमल ठाकुर ने की। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुरानी समस्या एक जनवरी 2016 से मिलने वाली सुविधाओं से नजरअंदाज किया जा रहा है। अभी तक बहुत से ऐसे कर्मचारी हैं जिनको अभी तक रिवाइज पे के मुताबिक पेंशन भी नहीं मिल पा रही है। बैठक में सेवानिवृत्त सदस्यों ने बिजली बोर्ड प्रबंधन से आग्रह किया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं पर जल्द कार्यवाही की जाए। इसी बीच सेवानिवृत्त दिला राम लाइनमैन के निधन पर दो मिनट का शोक व्यक्त किया गया। बैठक में धनीराम शर्मा, ध्यान सिंह, परसराम, लच्छुराम, विजया ठाकुर, कमल ठाकुर, प्रेम लाल, प्रेम केशव सहित वेलफेयर एसोसिएशन नम्होल व दाड़लाघाट यूनिट के सदस्य बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें