फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मंडी में सब्जियों की नीलामी के लिए नहीं शेड की व्यवस्था

Fri, 19 Jul 2024 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में किसानों और कारोबारियों को झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन


तिरपाल लगाकर सब्जियों को बेचने के लिए हैं मजबूर

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिले की सबसे बड़ी मंडी सब्जी मंडी में सब्जियों की नीलामी के शेड की व्यवस्था ही नहीं। इस कारण बारिश के दौरान किसानों और कारोबारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि कुछ आढ़तियों ने अपने खर्चे से दुकानों के बाहर तिरपाल डाला हुआ है। लेकिन भारी बारिश के बीच तिरपाल से भी पानी टपकना शुरू हो जाता है। खुले में रखी सब्जियां भी खराब हो जाती हैं। वहीं बाहरी राज्यों से आए कारोबारी भी गीली सब्जियों के दाम कम लगाते हैं। जिससे किसानों को नुकसान झेलना पड़ता है।

जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी सोलन में जिला शिमला, सिरमौर समेत स्थानीय किसान सब्जियां लेकर आते हैं। यहां पर टमाटर, आलू, प्याज, लहसुन के लिए शेड की व्यवस्था है। लेकिन शिमला मिर्च, गोभी, बैंगन समेत दर्जनों प्रकार की सब्जियों के लिए नीलामी शेड ही नहीं है। इसमें बारिश में सब्जियों के भीग जाने से कारोबारी भी इसके दाम कम देते हैं। वहीं पानी के कारण सब्जियां भी खराब हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मंडी समिति सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि किसानों और आढ़तियों की यह समस्या उनके संज्ञान में है। जिसको लेकर योजना तैयार की जा रही है। इसमें आला अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई है। जल्द ही इस समस्या का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें