फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: डेढ़ माह से बारिश नहीं, सोलन में 60 फीसदी क्षेत्रों में मटर व गेहूं की बिजाई ठप

Mon, 16 Nov 2026 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सूखे के चलते काम रुका, 1643 हेक्टेयर पर मटर 22 हजार हेक्टेयर पर होती है गेहूं की खेती
विज्ञापन

सब्जी मंडी में मटर से होता है करीब 4 करोड़ का कारोबार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में करीब डेढ़ माह से बारिश न होने के कारण किसान-बागवान परेशान हैं। सूखे के चलते मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों के करीब 60 प्रतिशत हिस्से में बिजाई का कार्य रुक गया है। किसानों ने बाजारों और कृषि विभाग से बीज तो खरीद लिया है, लेकिन नमी की कमी के कारण खेतों में बिजाई नहीं कर पा रहे हैं। अब लहसुन की फसल पर भी सूखे का खतरा मंडराने लगा है। इन दिनों लहसुन के पौधे जमीन से बाहर निकलने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, सोलन सब्जी मंडी में मटर का करीब चार करोड़ रुपये का कारोबार होता है। जिले में 1,643 हेक्टेयर भूमि पर मटर की बिजाई की जाती है, लेकिन बारिश न होने से अधिकांश क्षेत्रों में इसकी बिजाई का समय निकल गया है। वहीं, गेहूं की बिजाई में भी देरी होने लगी है।
विज्ञापन

जिले में करीब 22 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की खेती होती है। किसानों ने गेहूं की अगेती और पछेती किस्मों का बीज कृषि खंडों से खरीद लिया है, लेकिन बारिश न होने से बिजाई नहीं हो पा रही है। गेहूं जिले की प्रमुख रबी फसल है। यहां करीब 25,400 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलों की खेती की जाती है, जिसमें से 22 हजार हेक्टेयर में गेहूं बोया जाता है।
विज्ञापन

इसके अलावा किसान जौ, जई, सरसों, तारामीरा, चना और सब्जियों में मटर, गोभी, प्याज व लहसुन की खेती भी करते हैं। बीबीएन (बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़) सहित जिले के मैदानी क्षेत्रों में गेहूं की खेती बड़े पैमाने पर होती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में किसान मुख्य रूप से घरेलू जरूरतों के लिए फसलें उगाते हैं। फिलहाल किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें