फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कसौली में ध्यानचंद चौक से कैंट पार्किंग तक नो पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर(सोलन)। पर्यटन क्षेत्र कसौली में वीकेंड पर मेजर ध्यानचंद चौक से कैंट पार्किंग तक नो पार्किंग जोन रहेगा। इससे पर्यटकों को घूमने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी और पर्यटक आराम से चहलकदमी कर पाएंगे। हालांकि इस ओर से पुलिस की प्रस्ताव को जिला उपायुक्त की मंजूरी के लिए भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद यहां पर बोर्ड लगा दिए जाएंगे और इस जगह पर वाहन पार्क करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

गौर रहे कि कसौली में वीकेंड पर बाहरी राज्यों से पर्यटकों की काफी भीड़ देखने को मिलती है। बीते दो दिन भी कसौली में पर्यटकों की खूब चहल-पहल थी। लोगों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न आए इसे लेकर मेजर ध्यानचंद चौक से कैंट पार्किंग तक किसी भी गाड़ी को रुकने नहीं दिया। वहीं इसके लिए पुलिस की ओर से एक कर्मी की तैनाती भी की गई है ताकि लोग आराम से आवाजाही कर सके। इससे पहले यहां पर टैक्सी और पर्यटकों के वाहन सड़कों पर लगे रहते थे। इस कारण यहां पर पर्यटकों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन इस सप्ताह स्थानीय प्रशासन की ओर से कदम उठाया गया है।
पुलिस थाना प्रभारी कसौली यशपाल ने बताया कि वीकेंड पर पर्यटकों की सुरक्षा के लिए नो पार्किग जोन बनाया। इसकी स्वीकृति के लिए जिला उपायुक्त को पत्र भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद यहां पर बोर्ड आदि लगा दिए जाएंगे। वीकेंड में पुलिस पर्यटकों पर पूरा नजर बनाए रखती है। सभी की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। इसके अलावा हुड़दंग मचाने वालों पर भी शिकंजा कसा जाता है और उन्हें अनुशासन में रहने की हिदायत दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें