फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई न होने पर लोगों ने निकाली आक्रोश रैली

Fri, 06 Sep 2024 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नालागढ़ में स्थानीय लोग आक्रोश रैली निकालते हुए। संवाद
विज्ञापन
एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा मांग पत्र
विज्ञापन

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने भी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के जगातखाना में अवैध खनन को लेकर दो युवाओं पर हुए जानलेवा हमले को लेकर लोगों ने आक्रोश रैली निकाली और एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के ज्ञापन भेजा।
नालागढ़ की हिम परिवेश संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मी चंद ठाकुर, महासचिव बाल किशन शर्मा, नरेश घई के नेतृत्व में स्थानीय दर्जनों लोग लोनिवि के विश्राम गृह में एकत्रित हुए और वहां से बाजार में आक्रोश रैली निकाली और एसडीएम कार्यालय परिसर में नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन

सीएम को भेजे ज्ञापन के माध्यम से लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष हरबंस पटियाल ने कहा कि रात को अवैध खनन करने वालों को रोकने पर स्थानीय लोगों पर एक दर्जन से ज्यादा गुंडों ने तेजधार हथियारों के साथ हमला किया, जिसमें दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। एक सप्ताह के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई जिसको लेकर लोगों में रोष है। 29 अगस्त को यह घटना ग्राम पंचायत प्लासी कलां के गांव बीड प्लासी के जगातखाना के समीप सरसा खड्ड में रात को हुई, जब अवैध खनन माफिया रात को जेसीबी मशीन और टिपर लगा कर वन विभाग की भूमि पर खनन कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नालागढ़ में खनन माफिया कई बार अवैध खनन का विरोध करने वालों पर हमलावर हुए हैं। अगर इस तरह से खनन माफिया नालागढ़ में अवैध खनन करता रहा तो नालागढ़ की संपदा समाप्त हो जाएगी। अगर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो नालागढ़ में पुलिस प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन सहित चक्का जमा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें