फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एनआईटी की टीम पता लाएगी डंपिंग साइट पर कितना बचा है कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोगड़ा से पूरा कूड़ा नहीं उठा सकी है नगर परिषद
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लगा चुका जुर्माना, ठेकेदार को सौंपा है कूड़ा उठाने का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के कूड़े का डंपिंग स्थान सलोगड़ा में कूड़ा हटाने का दावा नगर निगम का हवाहवाई हो गया है। वहां से अभी तक पूरी तरह से कूड़ा नहीं उठा है। ऐसे में नगर निगम ने अब एनआईटी हमीरपुर की टीम को व्यवस्था की जांच के बुलाया है।
टीम पता लगाएगी कि कितना टन कूड़ा मौके पर पड़ा हुआ है। हैरत की बात तो यह है कि निगम ने बीते दिनों अधिक आरडीएफ मूवमेंट होने का भी दावा किया था। लेकिन मौके पर अब यह भी कछुआ चाल से चल रहा है। ऐसे में निगम न तो कूड़ा ठेेकेदार पर कोई कार्रवाई कर रही है और न ही कोई निर्देश ठेकेदार को दिए हैं।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जुर्माना लगाने के बाद नगर निगम ढील बरते हुए है। यही नहीं एनजीटी कई बार नगर निगम को वहां से कूड़ा हटाने के लिए सख्त निर्देश भी दे चुकी है। हजारों टन के हिसाब से मौके पर पड़ा कूड़ा खत्म ही नहीं हो रहा है। कूड़ा उठाने वाली कंपनी ने जो एस्टीमेट दिया था उससे भी कहीं अधिक कूड़ा कंपनी उठाने का दावा कर रही है। इसके बावजूद अभी पूर्ण रूप साइट साफ नहीं हुई है। ऐसे में कई सवाल नगर निगम पर खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम कमिश्नर एकता कप्टा ने बताया कि कंपनी को कूड़ा उठाने का काम दिया था। उन्होंने 48 हजार टन कूड़े का अनुमान लगाया था। इसे इस वर्ष तक पूरा साफ करना था। बाद में कंपनी ने 66 हजार टन कूड़ा साइट पर होने की बात कही। कंपनी के अनुसार अभी तक 70 हजार टन कूड़ा साइट से उठा लिया है। अब नगर निगम एनआईटी हमीरपुर की टीम को मौके पर जांच के लिए बुलाएगी। ये टीम पता लगाएगी कि मौके पर क्या स्थिति है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें