फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कंडाघाट का अस्पताल का सात साल बाद निर्माण शुरू

विज्ञापन
कंडाघाट में अस्पताल भवन निर्माण को लेकर भूमि पूजन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री। संवाद
विज्ञापन
17 करोड़ से बनना था 50 बिस्तर का अस्पताल
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने कर्नल धनीराम शांडिल किया भूमि पूजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। सिविल अस्पताल कंडाघाट का सात साल बाद निर्माण शुरू हो गया है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 17 करोड़ रुपये का बजट रखा है। इस बजट से 50 बिस्तरों वाला अस्पताल बनेगा। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने निर्माण कार्य को लेकर भूमि पूजन किया। साथ ही ठेकेदार को तय लक्ष्य में कार्य पूरा करने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि अस्पताल के निर्माण को लेकर बजट की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र समेत प्रदेश के लोगों को सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने के लिए काम कर रही है। गांव स्तर पर इस योजना पर कार्य किया जा रहा है। अस्पतालों में निशुल्क उपचार दिया जा रहा है। इस मौके पर एसडीएम सिद्धार्थ आचार्य, तहसीलदार राजेंद्र कुमार, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसमस्याएं सुनीं
स्वास्थ्य मंत्री ने मौके पर लोगों की समस्याएं भी सुनी। इस दौरान लोगों ने मंत्री से कहा कि कंडाघाट को नगर पंचायत की जगह ग्राम पंचायत में विलय किया जाए ताकि लोगों को दिक्कतें न आए। इसके साथ लोगों ने फोरलेन समेत अन्य शिकायतें भी बताईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें