फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में ही छा गया अंधेरा

Mon, 23 May 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
सोमवार को दोपहर करीब एक बजे भारी बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित रहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सोमवार को दोपहर करीब एक बजे भारी बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित रहा। आंधी और तूफान से अंधेरा छा गया। दिन में ही रात जैसा मंजर हो गया। एक से दो बजे के बीच तेज बारिश से जिंदगी थम गई। बच्चे स्कूलों में ही फंस गए।
विज्ञापन


इस दौरान हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को एक स्थान पर रुकने के लिए मजबूर कर दिया। दिन में अंधेरे के चलते 95.4 मीटर विजिबिलटी दर्ज की गई। इस दौरान आसमान में छाए घने काले बादलों के कारण अंधेरा छा गया। इससे वाहन चालकों को दिन में भी गाड़ी की हेडलाइट आन करनी पड़ी।  बारिश के चलते शहर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। नौणी विवि के पर्यावरण विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. परमिंद्र कौर बावेजा ने बताया कि 17.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है। दिन में छाए अंधेरे के कारण विजिबिलिटी भी 95.4 मीटर तक ही दिखी जो कम है। उन्होंने आने वाले दो दिनों तक मौसम के परिवर्तनशील बने रहने की आशंका है। ओलावृष्टि से स्टोन फ्रूट की पैदावार प्रभावित हुई है। टमाटर और शिमला मिर्च को भी बुरा प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें