फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: न स्ट्रीट लाइटें जलाने का समय बदला, न की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने एनएचएआई के टोल फ्री नंबर पर कई बार कीं शिकायतें
विज्ञापन

कई स्ट्रीट लाइटें खराब, लोगों को आवाजाही करने में हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। धर्मपुर से कसौली चौक तक हाईवे पर लगाई एलईडी स्ट्रीट लाइटों के जलने के समय में बदलाव नहीं हुआ है। साथ ही कई लाइटें खराब भी हैं। इसके लिए कई लोगों ने एनएचएआई के टोल फ्री नंबर 1033 पर शिकायतें की हैं। स्थानीय लोग एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर आनंद दहिया से भी अपील कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे लोगों में एनएचएआई के प्रति नाराजगी बढ़ गई है।
स्ट्रीट लाइटों के जलने के समय में बदलाव का मुख्य कारण मौसम है। सर्दी में शाम जल्दी अंधेरा हो जाता है और सुबह छह बजे तक लगभग उजाला हो जाता है। जबकि गर्मी में रात सात बजे अंधेरा होता है और सुबह पांच बजे उजाला हो जाता है। लोग मांग कर रहे हैं कि शाम को जल्दी और सुबह देर तक स्ट्रीट लाइटें जलें। कई लाइटें काफी समय से बंद पड़ी हैं और इनकी मरम्मत भी नहीं की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मोहन लाल, सुनील, राम लाल, कमला, सुनीता, प्रेम लता और मीना ने बताया कि पढ़ाव से सुक्की जोहड़ी तक हाईवे पर लगी लाइटें कई दिनों से नहीं जल रही हैं। इससे पूरी रात सड़क अंधेरी रहती है। इससे किसी भी समय दुर्घटना होने का खतरा रहता है। इसके अलावा हाईवे पर अन्य स्थानों पर लगाई स्ट्रीट लाइटें भी खराब पड़ी हैं। उन्हें ठीक नहीं किया जा रहा।
एनएचएआई के अधिकारियों, स्थानीय विधायक और जिला उपायुक्त सोलन को इस समस्या के बारे में कई बार सूचित किया गया, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें