फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कबड्डी में नवाग्राम, खो-खो में रत्योड़ स्कूल रहा विजेता

Sun, 27 Sep 2026 01:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विजेताओं को सम्मानित करते हुए अंबुजा फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं मुख्य अतिथि स्रोत: फाउंडेशन
विज्ञापन
अंबुजा फाउंडेशन ने पंजेहरा स्कूल में किया खेल उत्सव आयोजित
विज्ञापन

क्षेत्र के आठ स्कूलों के 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। अंबुजा फाउंडेशन नालागढ़ ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय पंजेहरा में खेल उत्सव आयोजित किया। इसमें क्षेत्र के आठ राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के करीब 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में खेलों के प्रति रुचि, अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना रहा।
प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी और सैक रेस शामिल रहीं। सैक रेस में नवाग्राम के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। लड़कों के वर्ग में अनूप प्रथम, आदिल द्वितीय और विक्रमजीत तृतीय रहे। लड़कियों के वर्ग में तानिया प्रथम, आराधना द्वितीय और कुलदीप तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

कबड्डी के बालिका और बालक वर्ग में नवाग्राम प्रथम तथा रत्योड़ दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो के दोनों वर्गों में रत्योड़ ने पहला और नवाग्राम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग नालागढ़ की बीईईओ तारा देवी कसाना रहीं। अंबुजा फाउंडेशन के जोनल मैनेजर सुरेश ठाकुर, शिक्षक और खेल प्रशिक्षक भी उपस्थित रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
तारा देवी कसाना ने विद्यार्थियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और अंबुजा फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। अदानी सीमेंट के यूनिट हेड प्रमेंद्र ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक भी उपस्थित रहे। आयोजन से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ टीमवर्क, नेतृत्व, आत्मविश्वास और अनुशासन विकसित करने का अवसर मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें