फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: खुरबी देवी मंदिर में नवरात्र पर अनुष्ठान और भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंडाघाट (सोलन)। शारदीय नवरात्र पर करोल पर्वत से सटी पहाड़ी पर स्थित खुरबी देवी माता मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों सहित दूरदराज से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर परिसर सुबह से ही माता के जयकारों और भजनों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर माता रानी के दर्शन किए। घने बान के जंगलों के बीच खुरबी देवी मंदिर क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों की कुलदेवी हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई मुराद पूरी होती है। नवरात्र के दौरान यहां विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन में मंदिर कमेटी के प्रधान बलवंत सिंह, राजेंद्र ठाकुर और सुंदर सिंह ठाकुर सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भी माता का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें