फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नौणी विवि करेगा प्राकृतिक खेती पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। नौणी विवि में 13-14 सितंबर को सतत खाद्य प्रणालियों को सक्षम बनाने के लिए प्राकृतिक खेती विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा। दो दिवसीय कार्यक्रम में देश और विदेशों से कृषि क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियां भाग लेंगी। सम्मेलन का उद्देश्य टिकाऊ कृषि और प्राकृतिक खेती पर चर्चा को आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन

समारोह का उद्घाटन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे, जबकि गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत सम्मानित अतिथि और मुख्य वक्ता होंगे। सम्मेलन में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक, राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय बिहार के कुलाधिपति डॉ. पीएल गौतम सहित विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति और आईसीएआर संस्थानों के निदेशक शामिल होंगे। सम्मेलन में फ्रांस, सर्बिया, ब्रिटेन, मॉरीशस और नेपाल जैसे देशों के अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों सहित 200 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें