फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चनाल माजरा स्कूल में मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक
विज्ञापन


स्कूल में किया पौधरोपण, निकाली जागरूकता रैली

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। किशनपुरा स्थित ग्लेनमार्क फार्मा ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सरकारी प्राइमरी स्कूल चनाल माजरा में कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम में सांस्कृतिक गतिविधियां, स्वास्थ्य शिविर, पौधरोपण अभियान, जागरुकता रैली और नुक्कड़ नाटक शामिल थे।

स्वास्थ्य शिविर में 126 बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां प्रदान की गईं। इसमें चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. रोहित सिंह, जनरल फिजिशियन डॉ. अंजलि गोयल और दंत चिकित्सक डॉ. अविजीत अवस्थी ने सेवाएं दीं। पौधरोपण अभियान के तहत फलों के पौधे लगाए गए, जिनकी देखभाल की जिम्मेदारी स्थानीय स्कूल और समुदाय को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक गतिविधियों में भांगड़ा, गिद्दा और नाटी प्रस्तुत किए गए। भोजिया नर्सिंग कॉलेज के छात्रों के सहयोग से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर जागरूकता रैली निकाली गई और गांव में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसने ग्रामीणों को बालिकाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित किया। स्कूल के बच्चों और किशनपुरा पंचायत के आंगनबाड़ी बच्चों को बैग और स्टेशनरी वितरित की गई। स्कूल को टाट रोल प्रदान किए गए और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वजन मशीनें वितरित की गईं। मुख्यातिथि सीडीपीओ एनआर नेगी, ग्लेनमार्क के प्लांट हेड राहुल भट्ट, क्वालिटी हेड राजीव भारद्वाज, एचआर हेड सुरिंद्र शर्मा और सीएसआर हेड टिंसी जॉर्ज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें