फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिविर के दौरान 40 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला दवाई विक्रेता संघ ने किया शिविर का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ऑल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के 50 वर्ष पूरे होने और एआईओसीडी के अध्यक्ष जेएस शिंदे के 75वें जन्मदिन पर क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें करीब 40 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
जिला दवाई विक्रेता संघ सोलन के अध्यक्ष वीरेंद्र सूद और महासचिव विपुल शर्मा ने बताया कि यह आयोजन ब्लड बैंक जोनल अस्पताल सोलन में किया गया। अध्यक्ष वीरेंद्र सूद ने अपने 70वें वर्ष में रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों को सम्मानित किया गया। जिला दवाई विक्रेता संघ सोलन के सदस्यों ने कहा कि रक्तदान एक पवित्र कार्य है और इससे हम समाज की सेवा कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे रक्तदान के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर वीरेंद्र सूद, विपुल शर्मा, ओपी घई, सुनील सेठी, हितेंद्र पंवर, नीरज मित्तल, रजनीश गुप्ता, दिलांबर, ओमेश अग्रवाल, सुभाष चौहान, मनोज कोहली, राजेश गुप्ता, आशीष गुप्ता एवं जिला तथा स्थानीय कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें