फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसराली, माजरी और भांगला को मिलेगा पानी : बावा

विज्ञापन
नालागढ के विधायक दभोटा में पेयजल  योजना का शुभारंभ करते हुए- संवाद
विज्ञापन
विधायक ने दभोटा पंचायत में पेयजल, सिंचाई योजना का किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। विधायक हरदीप सिंह बावा ने दभोटा पंचायत के नसराली, माजरी और भांगला गांवों के लिए लगभग 1 करोड़ 30 लाख 40 हजार से निर्मित पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किए वादे के अनुरूप क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत नसराली में एक लाख लीटर क्षमता का भंडारण टैंक तथा माजरी के लिए 40 हजार लीटर क्षमता का भंडारण टैंक बनाया है। यह योजना नसराली, माजरी और भांगला गांवों की पेयजल एवं सिंचाई आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जलशक्ति विभाग के एसडीओ देशराज, सहायक अभियंता भुवनेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता मेवा सिंह, पंचायत प्रधान शकुंतला देवी, प्रधान राम कुमार शर्मा, उपप्रधान सुशील कुमार, बीडीसी सदस्य कुलविंदर कौर, पूर्व जिला परिषद सदस्य उजागर सिंह चौधरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें