फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

Fri, 24 Jul 2026 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान मानपुरा थाने के निरीक्षण के दौरान स्टाफ के साथ-  स्रोत- पुलिस।
विज्ञापन
एसपी बद्दी ने किया पुलिस थाना मानपुरा का निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने शुक्रवार को पुलिस थाना मानपुरा का औपचारिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों के रखरखाव, मालखाना, लंबित मामलों की प्रगति और थाना स्तर पर संचालित विभिन्न प्रशासनिक एवं पुलिस कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के बाद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने तथा लंबित मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से एंटी-चिट्टा अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने, नशा तस्करों तथा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस जिला बद्दी को नशा मुक्त बनाने के लिए बद्दी पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है तथा अवैध नशा कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर थाना प्रभारी विपिन कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें