फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नसेरी समिति व राधा समूह की महिलाओं ने चलाया सफाई अभियान

Mon, 26 Aug 2024 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
पट्‌टानाली पंचायत में राधा समूह व नसेरी समिति की महिलाएं रास्ते को सफाई करते हुए।संवाद
विज्ञापन
स्कूल आंगनबाड़ी और उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर को किया साफ
विज्ञापन

गांव को जाने वाले रास्ते को भी किया साफ, प्लास्टिक भी उठाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। पट्टा नाली पंचायत में कार्यरत हेल्थ वेलनेस सेंटर खरोटा की ग्रामीण स्वास्थ्य पोषाहार समिति नसेरी ने सफाई अभियान चलाया। समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों व स्वास्थ्य उप केंद्रों के आसपास झाड़ियां व बरसात में उगी घास को साफ किया। उन्होंने गांव के रास्तों की झाड़ियों के अलावा खुले स्थान में फेंके गए प्लास्टिक के कचरे को भी उठाया।
विज्ञापन

सफाई अभियान आशा वर्कर हेमलता व सुषमा की देखरेख में हुई, जिसमें स्वास्थ्य पोषाहार समिति नसेरी व राधा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया। आशा वर्कर हेमलता ने बताया कि स्कूली बच्चों के आने-जाने के रास्तों की विशेष तौर पर सफाई की गई। बरसात में घास व झाड़ियां गांव की पगडंडियों को घेर लेती हैं जिस कारण छोटे बच्चों को दिक्कत होती है। इस दौरान झाड़ियों व कीड़ों की सफाई के लिए कीट नाशक दवाओं का छिड़काव भी किया गया। सफाई अभियान में राधा समूह की प्रधान सुषमा, सचिव उर्मिला सदस्य जयोति, छिमा देवी, ममता, रजनी, चंद्रमणि, सोहन लाल व मंजू देवी व गांव की अन्य महिलाओं ने पूर्ण सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें