फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ नप की बैठक में जेई के तबादले का प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ की बैठक में नप में तैनात जेई के कार्यों पर असंतोष जताया गया। इस बैठक में प्रस्ताव पारित कर उसका यहां से स्थानांतरण करने की प्रदेश सरकार से मांग की है।
विज्ञापन

बैठक में उपाध्यक्ष तारा अवस्थी ने प्रस्ताव रखा जिसका अध्यक्ष ने समर्थन किया। उपाध्यक्ष ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में जितने भी कार्य चल रहे हैं, वे बहुत धीमी गति से चल रहे हैं। जेई इन कार्यों को गति देने में असफल रहे हैं।
कई बार उन्हें इस बारे में कहा गया लेकिन विकास कार्यों को लेकर उनके प्रयास गौण साबित हो रहे हैं। इसके अलावा अन्य पार्षदों ने भी उनके काम पर अंसतोष जताया। सभी पार्षदों ने प्रस्ताव पारित कर सरकार और संबंधित विभाग को भेजा। नप अध्यक्ष रीना शर्मा और ईओ संजय तोमर ने प्रस्ताव पारित करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें