फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का ग्राफ गिरा, मृत्यु दर में कमी न आना चिंताजनक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। जिले भर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में गिरावट राहत भरी है। हालांकि, कोरोना मृत्यु दर में कमी नहीं आना स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहा है। मई के अंतिम सप्ताह के बाद जिले भर के कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन

रोजाना संक्रमण के मामलों में कमी देखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने एक सप्ताह तक कोरोना मरीजों के आंकड़ों का आकलन किया। लोगों को संक्रमण से राहत मिलती दिख रही है। कोरोना से दूसरे साल में लोगों को 24 दिन तक लॉक डाउन का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्प्ल ने कहा कि जिले में जल्द ही कोविड की दूसरी लहर से मुक्ति मिलेगी। वायरस से मृत्यु दर का नहीं रुकना चिंताजनक है। कोविड केंद्रों में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। कोरोना से लड़ने के लिए लोगों को मास्क, शारीरिक दूरी बनाए रखने की लंबे समय तक जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें