फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कबड्डी के 60 किलो वर्ग में नालागढ़ ने बड़ोग को हराया

Fri, 06 Sep 2024 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
70 किलो वर्ग में पानीपत ने गुनाई को हराकर मारी बाजी
विज्ञापन

ग्रामीण युवक मंडल कोट की ओर से कराई गई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। ग्रामीण युवक मंडल कोट की ओर से दो दिवसीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष व कसौली के पूर्व विधायक डॉ. राजीव सैजल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

युवक मंडल कोर्ट के प्रधान धर्म सिंह कंवर ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें लड़कों को दो अलग-अलग ग्रुपों में बांटकर टीमें बनाई गईं। प्रतियोगिता में कुल 40 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में 60 किलो ग्राम वर्ग में नालागढ़ की टीम ने बड़ोग की टीम को 40-28 से मात देकर फाइनल पर कब्जा किया। वहीं 70 किलो ग्राम वर्ग में पानीपत की टीम ने जेपी अकादमी गुनाई को 24-18 से हराकर फाइनल पर कब्जा किया। इस अवसर पर कसौली भाजपा मंडल के अध्यक्ष मदन मोहन मैहता, सुंदरम ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, जोगिंद्र शर्मा, कोट पंचायत के प्रधान राजा राम, क्लब सदस्य सुरेंद्र सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें