फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: प्राकृतिक खेती के तकनीकों के बारे में दी गई जानकारी

Fri, 06 Sep 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबुजा फाउंडेशन ने शुरू की 1.16 करोड़ की जीवा परियोजना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। जीवा परियोजना का उद्घाटन अंबुजा फाउंडेशन के सीओओ चंद्रकांत कुंभानी ने किया। उन्होंने समिति को परियोजना का स्वीकृति पत्र सौंपा। इस परियोजना के लिए नाबार्ड द्वारा 1.16 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान जीवा परियोजना के प्रमुख पुष्पेंद्र और सचिव उमा ने एक वर्ष के अपने अनुभव साझा किए कि कैसे उनके खेती करने के तरीके में जीवा परियोजना के कारण बदलाव आया है। परियोजना के पहले चरण में 21 गांवों के 48 प्रमुख किसानों को शामिल किया गया। नीम चंद और सुनीता ने भी सभी किसानों के साथ अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबुजा फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय शर्मा ने कहा कि प्राकृतिक खेती समय की आवश्यकता है। अंबुजा फाउंडेशन के लोकेशन हेड भूपेंद्र गांधी ने जीवा परियोजना के पहले चरण के बारे में जानकारी प्रदान की। अंबुजा सीमेंट के मुख्य निर्माण अधिकारी मुकेश सक्सेना ने परियोजना से जुड़े सभी किसानों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में 100 से अधिक किसान शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें