प्रदेश पर्यटन विकास निगम चायल इकाई के चुनाव संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) की चायल इकाई की आगामी तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव मजदूर संघ के महासचिव राजकुमार शर्मा और संगठन मंत्री श्यामानन्द की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में नकुल कुमार को प्रधान चुना गया। वहीं, बलबीर सिंह और नरेश कुमार को उपप्रधान, सुरेंदर कुमार को सचिव, शिव कुमार को संयुक्त सचिव, राकेश कुमार को कोषाध्यक्ष और केवल कुमार को उपकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा, राजकुमार शर्मा को प्रेस सचिव, सतीश कुमार और नरेन्दर कुमार को सलाहकार तथा मनोज कुमार को प्रचार विभाग की जिम्मेदारी दी गई।
कार्यकारिणी में कार्यकारी सदस्यों के रूप में गुरमीत सिंह, मनोज कुमार, जगदीश कुमार, अमन परमार, दिनेश, विक्रम, अभिषेक, शैलव चौहान, कुलदीप, मोहित, यशवंत, जया देवी और भावना को शामिल किया गया है। इस अवसर पर चायल पैलेस के कर्मचारियों के साथ-साथ एप्पल ब्लॉसम फागू और कैफे ललित के कर्मचारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।