फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की हत्या का मामला : अदालत ने मानसिक स्वास्थ्य की जांच के लिए बालूगंज भेजी आरोपी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पति को छोड़ दूसरे व्यक्ति के साथ लीव इन में रह रही थी महिला
विज्ञापन

मृतक बच्ची के शव का बिलासपुर स्थित एम्स में हुआ पोस्टमार्टम
रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का होगा खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी के दखड़ू माजरा में 8 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। पता चला है कि महिला अपने पति को छोड़कर मौजूदा व्यक्ति रोशन लाल के साथ लीव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। जिस बच्ची की हत्या की वह उसके पहले पति से थी। आरोप है कि महिला अक्सर बच्ची के साथ मारपीट करती थी। सोमवार को भी ऐसा ही हुआ जब बच्ची ने मां से खाना मांगा तो उसने गुस्से में आकर उसके साथ मारपीट की। हालांकि अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि बच्ची की मौत पिटाई से हुई या पानी की बाल्टी में डुबोने से। पुलिस ने बिलासपुर स्थित एम्स में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही बच्ची की मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
दूसरी ओर महिला को न्यायालय में पेश किया गया, जहां पर महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं बताई गई। जिस पर न्यायालय ने महिला की मानसिक जांच करवाने के लिए बालूगंज (शिमला) स्थित प्रमुख मनोरोग और पुनर्वास केंद्र में भेजने के आदेश दिए हैं। वहां पर मेडिकल जांच होने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी कि महिला की मानसिक हालत कैसी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के नंदगांव का रोशन लाल पिछले पांच साल से प्रवासी महिला के साथ लीव इन रिेलेशन में रह रहा था। महिला अपने पहले पति से एक बेटी को साथ लेकर आई थी। जिसे उसने पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। महिला बच्ची को खाना तक नहीं दे रही थी। बच्ची ने अपने सौतेले पिता रोशन लाल से कहा कि मां उसे खाना नहीं दे रही है और वह उसे बिस्किट लेकर दे, जिससे वह अपनी भूख मिटा सके। जब तक वह मौके पर पहुंचा तब तक बच्ची फर्श पर बेसुध पड़ी हुई थी।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी बद्दी योगराज चंदेल ने बताया कि बद्दी पुलिस ने बिलासपुर स्थित एम्स में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव पिता के हवाले कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि मौत कैसे हुई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। महिला को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मानसिक जांच के लिए बालूगंज (शिमला) स्थित प्रमुख मनोरोग और पुनर्वास केंद्र भेजने के आदेश दिए हैं। जांच के बाद ही पता चलेगा कि महिला की मानसिक स्थिति कैसी है। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर जाकर सुबूत जुटाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें