फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: संपत्ति कर डिफॉल्टरों पर निगम सख्त, वार्ड-3 के 131 डिफाल्टरों को भी नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
29 लाख रुपये की वसूली बकाया
विज्ञापन

वार्ड नंबर 1 और 1-ए के 334 डिफाल्टरों को दिए जा चुके नोटिस
शहर में 1400 डिफाल्टरों से लेने हैं 3 करोड़ रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम ने कूड़ा, पानी और संपत्ति कर के डिफाल्टरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। संपत्ति कर जमा नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। निगम की टीम ने वार्ड तीन में भी डिफाल्टरों को नोटिस देने शुरू कर दिए हैं। इस वार्ड में करीब 131 डिफाल्टर हैं, जिनसे लगभग 29 लाख रुपये की वसूली की जानी है।
इससे पहले निगम की ओर से वार्ड एक, वार्ड एक-ए और वार्ड दो में डिफाल्टरों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। वार्ड एक में 178, वार्ड एक-ए में 80 और वार्ड दो में 76 डिफॉल्टरों को नोटिस दिए गए हैं। इन तीनों वार्डों से करीब 75 लाख रुपये की वसूली की जानी है। इनमें वार्ड एक से 47 लाख रुपये, वार्ड एक-ए से 19 लाख रुपये और वार्ड दो से करीब 88 हजार रुपये की राशि बकाया है।
विज्ञापन

नगर निगम के वार्डों में संपत्ति कर के करीब 1,400 डिफाल्टर हैं। इन पर लगभग तीन करोड़ रुपये बकाया है। इनमें सबसे अधिक डिफॉल्टर वार्ड एक में हैं। निगम की टीम रोजाना वार्डों में जाकर नोटिस जारी कर रही है। अब तक तीन वार्डों में नोटिस बांटे जा चुके हैं, जबकि अन्य वार्डों के लिए भी नोटिस तैयार कर दिए हैं। निगम की ओर से जल्द ही इनका वितरण किया जाएगा।
बिल जमा नहीं करवाने पर कटेंगे पानी के कनेक्शन
नगर निगम ने लंबे समय से बिलों का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। ऐसे उपभोक्ताओं के पानी के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। कनेक्शन दोबारा जुड़वाने के लिए उपभोक्ताओं को कूड़ा, पानी और संपत्ति कर के बकाया बिलों का भुगतान करना होगा। इसके बाद ही पानी का कनेक्शन बहाल किया जाएगा। निगम ने डिफॉल्टरों को बकाया राशि जमा करवाने की अंतिम चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से पानी, कूड़ा और संपत्ति कर के डिफाल्टरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। लंबे समय से बिल जमा नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के पानी के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। संपत्ति कर के डिफाल्टरों को तीन वार्डों में नोटिस जारी कर दिए गए हैं। अन्य वार्डों में भी जल्द नोटिस दिए जाएंगे।
-सुषमा शर्मा, महापौर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें