फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नौणी विवि और क्रॉपवेव के बीच समझौता, डिजिटल बागवानी को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप शिक्षण के अवसर भी रहेंगे मौजूद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नौणी विश्वविद्यालय ने डिजिटल बागवानी को सुदृढ़ करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता रोहड़ू स्थित एग्री-टेक प्लेटफार्म क्रॉपवेव के साथ हुआ है। इस साझेदारी का उद्देश्य वैज्ञानिक अनुसंधान को डिजिटल प्रौद्योगिकियों से जोड़ना है। इसका लक्ष्य किसानों, विद्यार्थियों और अन्य हितधारकों तक बागवानी संबंधी नवाचारों की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना है। यह समझौता पांच वर्ष की अवधि के लिए किया गया है। इस पर विवि के कुलपति प्रो. एचएस बवेजा और क्रॉपवेव के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परवंत सामता ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर विवि के वैज्ञानिक और कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समझौते के तहत डिजिटल माध्यमों से वैज्ञानिक बागवानी ज्ञान का प्रसार किया जाएगा। प्रौद्योगिकी आधारित सलाहकार सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा दिया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप और अनुभावात्मक शिक्षण के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय और क्रॉपवेव संयुक्त रूप से किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेंगे। क्षमता निर्माण कार्यशालाएं और कौशल विकास पाठ्यक्रम भी चलाए जाएंगे। कुलपति प्रो. एचएस बावेजा ने कहा कि बागवानी का भविष्य वैज्ञानिक अनुसंधान और डिजिटल प्रौद्योगिकियों के प्रभावी समन्वय में निहित है। इससे किसानों तक समयबद्ध, विश्वसनीय और स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप समाधान पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि क्रॉपवेव के साथ यह साझेदारी विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता दर्शाती है। इसके तहत अनुसंधान को प्रयोगशालाओं और कक्षाओं से निकालकर डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से सीधे खेतों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सहयोग से प्रौद्योगिकी हस्तांतरण सशक्त होगा। युवाओं के लिए उद्यमिता के अवसर सृजित होंगे और विद्यार्थियों को व्यावहारिक शिक्षण मिलेगा। यह हिमाचल प्रदेश सहित देश में टिकाऊ और सुदृढ़ बागवानी क्षेत्र के निर्माण में योगदान देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें