फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में पहुंची एक दर्जन से ज्यादा नई इलेक्ट्रिक बसें

Mon, 20 Jul 2026 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
60 से ज्यादा नई बसें इसी सप्ताह पहुंचने का किया जा रहा है दावा
विज्ञापन

इन बसों का अलग-अलग जिलों में किया जाएगा आवंटन
अभी तक किसी भी जिला में रूट नहीं हो पाए हैं तय

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण अनुकूल और आधुनिक परिवहन सेवा को बढ़ावा देने के लिए नई इलेक्ट्रिक बसों को खरीद की जा रही है। इसी कड़ी में पहले भी सोलन में 100 से अधिक बसें पहुंच चुकी हैं। वहीं रविवार को भी इसी कड़ी में सोलन जिले में फिर एक दर्जन से अधिक नई इलेक्ट्रिक बसों की खेप पहुंच चुकी है। इन बसों के आने से स्थानीय परिवहन व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इसी सप्ताह के भीतर प्रदेश में 60 से ज्यादा नई इलेक्ट्रिक बसें पहुंचने का दावा किया जा रहा है। इतनी बड़ी संख्या में बसों के आने से राज्य के सार्वजनिक परिवहन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इन सभी नई इलेक्ट्रिक बसों को केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रखा जाएगा। विभाग की योजना के अनुसार, इन सभी बसों का आवंटन राज्य के अलग-अलग जिलों में किया जाएगा, ताकि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले यात्रियों को प्रदूषण मुक्त और आरामदायक सफर की सुविधा मिल सके। हालांकि, बसों की खेप पहुंचने के बावजूद यात्रियों को इनमें सफर करने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, अभी तक किसी भी जिले में इन नई इलेक्ट्रिक बसों के रूट तय नहीं हो पाए हैं। विभाग जल्द ही रूट निर्धारण की प्रक्रिया को पूरा करने का दावा कर रहा है, जिसके बाद इन बसों को आम जनता के लिए सड़कों पर उतार दिया जाएगा। इसमें सिर्फ सोलन से सभी जिलों के लिए बसें भेजी गई है। लेकिन अभी इसे शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें