सोलन रेलवे स्टेशन दोपहर 12:37 बजे पर पहुंची हॉलीडे स्पेशन ट्रेन। संवाद
धुंध होने के चलते दिल्ली से कालका लेट पहुंचीं ट्रेनें
इन दिनों कालका और शिमला से पैक होकर चल रही ट्रेनें
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर दौड़ रही ट्रेनों पर बाहरी राज्यों में पड़ रही धुंध का असर देखने को मिल रहा है। सोमवार को कालका से चलने वाली चार ट्रेनें डेढ़ से पौने तीन घंटे तक देरी से शिमला की ओर रवाना हुईं।
बताया जा रहा है कि धुंध के चलते दिल्ली से कालका आने वाली सभी गाड़ियां देरी से चलीं। इन ट्रेनों के पहुंचने के बाद शिमला की ओर कलेक्टिड ट्रेनें रवाना हुई। बोर्ड के अनुसार 52451 शिवालिक एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 5:45 की बजाय 8:29 बजे रवाना हुई। ये ट्रेन करीब 2.44 घंटा देरी से शिमला की ओर चली। इसके बाद आने वाली 52453 कालका-शिमला एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 6:20 की बजाय 8:55 बजे शिमला की ओर निकली। ये ट्रेन करीब 2.35 घंटे देरी से चली।
52459 कालका-शिमला एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 7:00 की बजाय करीब 2.17 घंटे सुबह 9:17 बजे निकली। 52443 हॉली-डे स्पेशल ट्रेन सुबह 8:05 की बजाय 9:40 बजे शिमला की ओर आई। ये ट्रेन भी करीब 1.35 घंटे देरी से कालका से शिमला की ओर निकलीं। इन ट्रेनों के शिमला देरी से पहुंचने के कारण शिमला से कालका की ओर भी करीब एक घंटा देरी से आई। खास बात यह है कि इन दिनों कालका-शिमला रेलवे ट्रेक पर सभी ट्रेनें कालका से शिमला और शिमला से कालका जाने वाली ट्रेनें पूरी तरह से पैक चल रही हैं। ट्रेनों के फुल होकर चलने से स्टेशनों से चढ़ने वाली सवारियों को बैठने तक की जगह तक नहीं मिल रही है। दोनों ओर की ट्रेनों में 10 जनवरी तक एडवांस बुकिंग हैं। कई यात्री टिकट काउंटर से मौके पर ही टिकट भी ले रहे हैं।
गौर रहे कि बीते एक सप्ताह से बाहरी राज्यों में धुंध अधिक पड़ रही है। इसका असर ट्रेनों की स्पीड पर भी पड़ा है। दिल्ली से भी ट्रेनें एक घंटा देरी से कालका रेलवे स्टेशन पहुंच रही है। इन ट्रेनों के संपर्क में शिमला की ओर चलने वाली ट्रेनें देरी से रवाना की जा ही हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि इन दिनों कालका-शिमला रेल ट्रैक पर सभी ट्रेनें फुल होकर चल रही हैं। सोमवार को बाहरी राज्यों में अधिक धुंध होने के कारण ट्रेनें देरी से चलाई गई हैं।