फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गुरु रविदास जयंती पर निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
कुमारहटी में कल्श यात्रा का स्वागत करते भाजपा नेता। संवाद
विज्ञापन
मुरारी मार्किट में किया कलश स्थापन, भजन-कीर्तन से भी बांधा समां
विज्ञापन

भाजपा के सभी मंडलों पर जाएगी कलश यात्रा, 20 फरवरी तक चलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने सोलन में कलश यात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ पुराने उपायुक्त कार्यालय के समीप स्थित चिल्ड्रन पार्क से हुआ। भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु यहां एकत्रित हुए और पवित्र कलश के साथ मुरारी मार्केट के समीप स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचे।
इससे पहले सोमवार देर शाम कलश यात्रा नाहन होते हुए दोहरी दीवार सोलन पहुंची। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने कलश का भव्य स्वागत किया। इसके बाद यात्रा सपरून मंदिर पहुंची, जहां पवित्र कलश को रात्रि विश्राम के लिए स्थापित किया गया। मंगलवार को दुर्गा मंदिर में पवित्र कलश की स्थापना के बाद भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान चाय का लंगर भी लगाया गया। देर शाम कलश यात्रा शिमला के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

यह यात्रा समाज के सभी वर्गों की सहभागिता और समरसता का संदेश दे रही है। यात्रा प्रदेश के सभी मंडलों से होकर गुजरेगी। इसके आयोजन के लिए प्रदेश स्तर पर समिति गठित की गई है। अभियान का उद्देश्य प्रदेशवासियों में समानता, भाईचारा और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना है। यह अभियान 20 फरवरी 2027 तक चलेगा।
कुमारहट्टी में कलश यात्रा का स्वागत
धर्मपुर (सोलन)। गुरु रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समरस संकल्प अभियान के तहत काशी से शुरू हुई कलश यात्रा के हिमाचल पहुंचने पर सोमवार को कुमारहट्टी में स्वागत किया गया। कसौली और धर्मपुर भाजपा मंडलों के कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे। प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कलश यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने गुरु रविदास के बताए सत्य, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों को जीवन में अपनाना ही संत रविदास के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें