फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पौधरोपण से एक माह का अभियान शुरू

विज्ञापन
डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती के अवसर पर नौणी विवि में श्रद्धांजलि अर्पित करते  कुलपति प्रो. एच
विज्ञापन
नौणी विवि परमार की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती पर डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कुलपति प्रो. एचएस बवेजा ने अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के साथ डॉ. परमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

कुलपति ने परिसर में सजावटी पौधा रोप कर विश्वविद्यालय के माहभर चलने वाले पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के तहत विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के लैंडस्केप और सजावटी पौधे लगाए जाएंगे। इससे परिसर की सुंदरता बढ़ाने के साथ हरित आवरण को भी विस्तार मिलेगा। विश्वविद्यालय के अनुसार यह पहल पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। समारोह में विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर डॉ. परमार को श्रद्धांजलि अर्पित की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें