फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सावरी सूरत पर मोहन दिल दीवाना... पर झूमे भक्त

Sun, 09 Jun 2024 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री श्याम बाबा के रंग में रंगा सोलन, ठोडो ग्राउंड रहा पैक
विज्ञापन

सोलन में श्री श्याम परिवार की ओर से हुई भजन संध्या
अनुष्का, कनिष्का, अधिष्ठा व अंजली ने भजन से बाधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के ठोड़ो मैदान रविवार को श्री श्याम बाबा के रंग में रंग गया। श्री श्याम परिवार की ओर से ठोडो मैदान में भजन संकीर्तन आयोजित हुआ। धार्मिक कार्यक्रम के चलते दूरदराज क्षेत्रों से लोग यहां पहुंचे। शाम 3:00 बजे भजन कीर्तन शुरू हुए। उससे पहले ही मैदान में भक्त पहुंचना शुरू हो गए थे। शाम 5:00 बजे तक ठोडो मैदान खचाखच भर गया। भक्तों ने कतार में लगकर बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान ठोडो मैदान में माहौल पूरा भक्तिमय रहा।
भजन संध्या की शुरुआत किशोरी कनिष्का ने की। उन्होंने मेरा सहारा न कोई बिन तेरे.., सावरी सूरत पर मोहन दिल दीवाना.., तू कृपा कर बाबा.., सेल्फी लेनी ए श्री श्याम बाबा दे नाल.., वृंदावन जाऊंगी सखी.., हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं समेत कई भजन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अनुष्का व अधिष्ठा की जोड़ी ने खूब धमाल मचाया। उन्होंने देना हो तो दी दीजिए जन्म-जन्म का साथ, ढोल बाजे-ढोल बाजे, कान्हा की दीवानी बन जाऊंगी, राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी, श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो, हर किसी को नहीं मिलता दरबार सावरे का, फूलों में सज रहे हैं श्री वृंदावन बिहारी समेत कई भजन गाकर भक्तों को खूब झुमाया। भजन गायक अंजलि ने भी एक से बढ़कर एक भजन गए। इस दौरान मैदान समेत शहर को रंग-बिरंगी लाइट से सजाया गया था। बाबा का मन मोह लेने वाला दरबार लोगों को खूब भाया। चारों ओर गुलाब जल की वर्षा से ठोड़ो ग्राउंड महक उठा। भजन संध्या 10:00 संपन्न हुई। इसके बाद लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें