वर्धमान चौक के पास बिना नंबर के बाइक पर सवार थे तीन लोग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। छठ पूजा मेले के दौरान वर्धमान चौक के पास मोबाइल फोन छीनने का मामला सामने आया है। बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने प्रिंस ठाकुर का मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात के बाद भागने की कोशिश कर रहे युवकों में से एक को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। आरोपी की पहचान राज पुत्र अजय निवासी भटिंडा के रूप में हुई है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों युवक फरार होने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान एक आरोपी पकड़ा गया, जबकि उसके साथ मौजूद दो अन्य युवक फरार हो गए।
पुलिस फरार आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की जांच जारी है।