सोलन में पयेजल स्टोरज टैंक के समीप आवासीस कॉलोनी में व्यर्थ बहता पानी। संवाद
- फोटो : SOLAN
सोलन। जिला मुख्यालय के टैंक रोड स्थित सरकारी आवासीय कॉलोनी में टंकियों से पानी ओवरफ्लो हो रहा है। यहां पर उपायुक्त कार्यालय, निगम समेत कई विभागों के सरकारी क्वार्टर हैं। टंकियां तो लगी हैं, लेकिन वॉल्व नहीं लगे हैं। टंकी भरने के बाद पानी दिनभर ओवरफ्लो होता रहता है।
इससे आसपास के लोग भी परेशान है क्योंकि उन्हें पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस ओर न तो नगर निगम का ध्यान जा रहा है और न ही कोई अधिकारी संज्ञान ले रहा है। उधर, निगम के जेई विनोद पाल का कहना है कि मौके पर निरीक्षण किया जाएगा। यदि किसी की टंकी ओवरफ्लो पाई जाती है तो हिदायत दी जाएगी।