फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मिर्जा मुलापुर ने जीता बड़ी माली का खिताब

Thu, 02 May 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बागा में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में दावपेंच लगाते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
नवीन को हिमाचल केसरी सम्मान से नवाजा
विज्ञापन

बागा पंचायत में किया गश महादंगल का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बागा में खेलकूद एवं दंगल समिति मांगल (बागा) द्वारा महादंगल का आयोजन किया गया। दंगल के समापन पर मुख्यातिथि के तौर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी मौजूद रहे। जबकि बागा से समाजसेवी गणपत राम चौहान विशेष अतिथि रहे। शुभारंभ दंगल कमेटी के प्रधान जुल्फी राम शर्मा ने किया। दंगल में माली की कुश्ती मिर्जा मुलापुर व भूपेंद्र हजनाल के बीच हुई, जिसमें मिर्जा ने भूपेंद्र को पटकनी देकर खिताब जीता। बड़ी माली के विजेता को 1.80 लाख व गुर्ज जबकि उपविजेता को 1.20 लाख रुपये व गुर्ज देकर पुरस्कृत किया। इसी तरह छोटी माली में सुदाम ने देदो को पटकनी दी। कमेटी ने सुदाम को 81 हजार रुपये व देदो को 61 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। हिमाचल केसरी का खिताब नवीन के नाम रहा। नवीन को 31 हजार रुपये दिए गए। सीपीएस संजय अवस्थी ने दंगल के सफल आयोजन के लिए कमेटी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेले और छिंज हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है। इस संस्कृति को संजोकर रखना हम सभी का कर्तव्य है। दी मांगल ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान व कुश्ती दंगल के सदस्य बलदेव राज चौहान ने बताया कि दंगल में हिमाचल के अलावा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व यूपी के 150 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर बाघल लैंड लूजर प्रधान दाड़ला जगदीश ठाकुर, पूर्व उपप्रधान दाड़लाघाट राजेश गुप्ता, राजेंद्र रावत, रमेश ठाकुर, डीडी शर्मा, पंचायत प्रधान बागा करोग सुरेंद्रा पंवर, उपप्रधान श्याम लाल चौहान, प्रधान मांगल उर्मिला देवी, उपप्रधान सीता राम, पंचायत समिति सदस्य बनिता चौहान समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें