फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में बढ़े कुत्ते काटने के मामले, दो माह में 393 लोगों को काटा

Thu, 02 May 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक के पीछे भाग कर वाहन चालकों को पहुंचा रहे चोट
विज्ञापन

लोग अपने बच्चों को पार्क में भेजने से भी डर रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ में कुत्तों के काटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले दो माह में नालागढ़ शहर में कुत्तों ने 393 लोगों को काट लिया है। लगातार बढ़ रही संख्या में महिलाओं व बच्चों में दहशत है। यह कुत्ते झुडों में गलियो में रहते हैं और दोपहिया वाहनों के पीछे भी भागते हैं जिससे वाहन चालक भी दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
नालागढ़ अस्पताल में मार्च में 183 व अप्रैल में 210 लोगों को कुत्ता काटने के शिकार होकर उपचार कराने आए। नालागढ़ बाजार में झुडों में बैठे यह कुत्ते खासकर महिलाओं व बच्चों पर अचानक हमला कर देते हैं। इनके डर से अब स्थानीय लोगों ने अपने बच्चों को पार्कों में खेलने के लिए भेजना तक बंद कर दिया है साथ ही सुबह के समय बुजुर्ग भी सैर करने नहीं निकल पा रहे।
विज्ञापन

नालागढ़ विकास मंच के अध्यक्ष नरेश घई ने बताया कि नगर परिषद ने डॉग शेल्टर भी बना रखे हैं लेकिन यह कुत्ते इसमें से भाग जाते हैं। लावारिस कुत्ते ही नही पालतू कुत्ते भी लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। उन्होंने नगर परिषद से इन कुत्तों को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर रखने की मांग की है जिससे लोग इनके प्रकोप से बच सकें।
विज्ञापन

नगर परिषद के सफाई निरीक्षक हेमराज ने बताया कि नगर परिषद जल्द ही पशुपालन विभाग के साथ एक अभियान चलाएगी जिसमें इन आवारा कुत्तों की नसबंदी कराई जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग खुंखार प्रजाति के कुत्ते न पालें। वहीं बीएमओ डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि बताया कि दो माह में अस्पताल में सबसे ज्यादा कुत्ते काटे के रोगी पहुंचे हैं। इन रोगियों को रैबीज के टीके लगाए गए हैं। उन्होंने कुत्ते पालने वाले लोगों से आह्वान किया कि वह अपने कुत्ते को खुला न छोड़ें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें