पुलिस ने मां की शिकायत के आधार पर की थी जांच
नाबालिग को सोलन लाकर परिजनों के किया हवाले
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। धर्मपुर क्षेत्र से लापता नाबालिग पुलिस को कांगड़ा में मिली। नाबालिग की मां ने गुमशुदगी की शिकायत धर्मपुर पुलिस को दी थी। इसके आधार पर पुलिस कॉल, टावर लोकेशन सहित अन्य डिटेल के माध्यम से जांच कर नाबालिग को कांगड़ा से पकड़ लिया है। उसे परिजनों के हवाले कर दिया है।
पुलिस के अनुसार 19 जनवरी को धर्मपुर क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह पति व बच्चों सहित किराये के कमरे में रह रही है। उसकी बड़ी बेटी जिसकी उम्र 17 वर्ष है वह जमा एक कक्षा में पढ़ती है। 18 जनवरी को 11:00 बजे धर्मपुर बाजार गई थी। वहां से नहीं लौटी। इस पर पुलिस थाना धर्मपुर में मामला दर्ज किया गया। इस अभियोग की जांच के दौरान थाना धर्मपुर की पुलिस टीम ने कॉल डिटेल, टावर लोकेशन का विश्लेषण करके नाबालिग को कांगड़ा के फतेहपुर से ढूंढ लिया है।