फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कार्रवाई के बाद बीबीएन में शांत पड़े खनन माफिया

Mon, 04 Mar 2024 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते कुछ दिनों से नहीं हो रहा है अवैध निर्माण का काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। सरकार की ओर से नालागढ़ क्षेत्र में बीते दिनों हुई दबिश के बाद अब क्षेत्र में खनन कम हो गया है। जोघों में भी बीते कुछ दिनों से पोकलेन व जेसीबी से बंद है। खनन माफिया इस कार्रवाई के बाद शांत हो गए हैं।

तीन दिन पहले जोघों में एक क्रशर के साथ निजी व्यक्ति की जमीन पर भवन निर्माण सामग्री का ढेर था। नालागढ़ पुलिस ने आरटीओ व खनन विभाग के साथ इस खनन सामग्री की बारे में पूछताछ की तो वहां पर तैनात कर्मियों के कुछ बताने में असमर्थ रहा जिस पर पुलिस ने अवैध रूप से रखी इस सामग्री के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। वहीं मौके पर जिला खनन अधिकारी ने भी इसका रिकार्ड जांचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी नालागढ़ फिरोज खान ने बताया कि यह भवन निर्माण सामग्री का रिकार्ड न मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। खनन विभाग को पत्र लिखकर इसकी जांच करने को कहा है कि यह भवन निर्माण सामग्री का रिकार्ड है या नहीं है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें