दयानंद आदर्श विद्यालय ने मनाया अपना स्थापना दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। दयानंद आदर्श विद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ऊषा मित्तल ने आर्य समाज के उन अधिकारियों की निस्वार्थ सेवाओं को स्मरण किया जिन्होंने विद्यालय के निर्माण में अपना योगदान दिया। उन सभी दानवीरों को याद किया जिन्होंने विद्यालय के निर्माण में आर्थिक व शारीरिक सहयोग दिया।
वहीं इस दौरान विद्यालय के प्रभारियों ने विशेष रूप से विद्यालय के अवैतनिक प्रबंधक शशि भूषण मित्तल व प्रधानाचार्य ऊषा मित्तल की विद्यालयों के लिए दी गई 6 वर्षों तक अवैतनिक सेवाओं की सराहना की गई और उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आर्य समाज के भूतपूर्व प्रधान स्वर्गीय जय प्रकाश गुप्ता व विद्यालय की डायरेक्टर स्वर्गीय कुसुम गुप्ता, विजय मोहन सिंघा, जगदीश मित्र, वेदवती सूद, सावित्री देवी सूद आदि अनेक आर्य समाज के अधिकारियों की सेवाओं को स्मरण करके शिक्षा के क्षेत्र में अनेक योगदानों की सराहना की।
इस अवसर पर बच्चों ने कई प्रस्तुतियां दीं । नाटक के माध्यम से प्रधानाचार्य ऊषा मित्तल के अनुभवों को दर्शाया गया। चारों सदनों विरजानंद, दयानंद, श्रद्धानंद, विवेकानंद के बच्चों द्वारा कविता वाचन, नृत्य व लघु नाटिका का मनमोहक मंचन किया गया। दर्शकों ने उसे खूब सराहा। इस अवसर पर ओम के झंडे को लहराया गया व स्वामी दयानंद को भावभीनी श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया गया।