फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धागा मिल में मशीन की चपेट में आने से कामगार की मौत

Fri, 02 Oct 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी की एक धागा मिल में कार्यरत एक 21 वर्षीय कामगार की मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक युवक सीताराम पुत्र मस्तराम उत्तर प्रदेश के जिला कांशीपुर के माधोपुर गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कामगार सीताराम वीरवार रात ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान उसकी आंख लग गई और वह रूई की ढेर पर सो गया। काफी देर तक जब उसकी नींद नहीं खुली तो स्वयं चलित मशीन रूई लेने के लिए आई। जैसे ही मशीन रूई उठाने का प्रयास किया कामगार मशीन के नीचे आ गया। इस दौरान कामगार ने जोर से चीख मारी जिससे साथ लगते कामगार ने मशीन को बंद कर दिया।

घायल हालत में कामगार को पहले ईएसआईसी पहुंचाया गया। वहां से उसकी हालत काफी नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया, लेकिन कामगार ने पीजीआई पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी दया राम ठाकुर ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने 304ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दूसरी ओर फैक्टरी के प्रबंधकों का कहना है कि कामगार की आंख लग गई जिस कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें