नालागढ़ के अंतर्गत देवली के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार उसे मौत के घाट उतार दिया। जबकि बाइक पर सवार एक महिला व बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शनिवार सुबह करीब 9 बजे जोघो पुलिस चौकी के तहत देवली में तेज रफ्तार ट्रक और मोटर साइकिल के बीच टक्कर हो गई। इसमें मोटर साईकिल पर सवार तीन लोग मस्तानपुरा निवासी धर्मेंद्र, मीना व एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जिन्हें नालागढ़ अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रवाना कर दिया गया, लेकिन धर्मेंद्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
डीएसपी नालागढ़ खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।