फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से प्रवासी की मौत

Fri, 14 Jun 2024 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक का शव भाटिया गांव में सड़क के किनारे मिला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का रहने वाला था व्यक्ति
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़-भरतगढ़ मार्ग पर भाटिया के समीप एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के सिर व पीठ पर गहरी चोट आई थी और वह टक्कर लगने के बाद नाली में पड़ा हुआ था। मृतक की पहचान होशियार सिंह (40) पुत्र चौकट निवासी गांव बेदूपाल, डाकघर तुमकुईराज कुशीनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह नालागढ़ के भाटिया में रहता था।
शुक्रवार सुबह उसका शव भाटिया गांव में विंक फील्ड कंपनी के सामने नाली में पड़ा देखा तो इसकी सूचना दभोटा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान होने के बाद उसके बेटे को मौके पर बुलाया गया। मृतक के बेटे ने बताया कि उसके पिता रात को जब नींद नहीं आती थी तो बेहल ढाबे पर चाय पीने को जाया करते थे। शुक्रवार सुबह भी वह वहीं पर गए होंगे और वाहन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी भीष्म सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के शरीर व सिर में चोट के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मृतक किसी वाहन की चपेट में आ गया है। वह टक्कर लगने के बाद नाली में गिर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें