फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू में फूल मंडी से 10 दरवाजे, 25 नलके चोरी

Fri, 14 Jun 2024 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार तड़के सामान चुराकर ले गए अज्ञात चोर
विज्ञापन

तीन दिन पहले भी हुए थे सीवरेज चैंबर के 16 ढक्कन चोरी
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी

परवाणू(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में पिछले कुछ समय से चोर सक्रिय हैं। शुक्रवार को अज्ञात चोरों ने फूल मंडी में बनी पांच दुकानों के ताले तोड़ दिए, हालांकि यह खाली दुकानें थीं। वहीं चोर इसी के साथ लगते बाथरूम के 10 एल्यूमीनियम के दरवाजे व लगभग 25 नलके चुराकर ले गए। मंडी में कार्यरत सुरक्षा कर्मी गुरुवार करीब 1:00 बजे राउंड पर आया तो सबकुछ सही था, मगर शुक्रवार सुबह 5:00 बजे दोबारा चक्कर लगाने आया तो उसे चोरी का पता चला, जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी।

गौरतलब है कि तीन दिनों में परवाणू में यह चोरी की दूसरी घटना है। तीन दिन पहले ही सेब मंडी परिसर में सीवरेज लाइन से 16 ढक्कन चोरी हो गए थे। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक चोर को गिरफ्तार कर उससे 10 ढक्कन और कुछ नकदी बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि फूल मंडी में चोरी का मामला दर्ज हुआ है। मामले की छानबीन की जा रही हैं। जिला सोलन के कृषि मंडी उपज समिति के अध्यक्ष रोशन लाल ने बताया कि फूल मंडी में चोरी का मामला उनके संज्ञान में आया है। शीघ्र ही फूल मंडी में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और मुख्य गेट पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें