फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मटर की बुआई शुरू करें मध्य ऋतु वाले किसान

Mon, 13 Nov 2023 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छे उत्पादन के लिए नवंबर तक करें काम पूरा
विज्ञापन


प्रदेश भर में 2.71 लाख मीट्रिक टन होता है उत्पादन

23900 हेक्टेयर क्षेत्र में होती है मटर की खेती

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। हिमाचल प्रदेश में वैसे तो पूरा वर्ष मटर की खेती होती है, लेकिन जो किसान इस समय मध्य ऋतु में मटर की बुआई करने जा रहे हैं वह नवंबर की शुरुआती समय तक खेत तैयार करने का कार्य को पूरा कर लें। मटर की फसल प्रदेश में रबी मौसम की मुख्य नगदी फसल है और यह सभी क्षेत्रों में सफलतापूर्वक उगाई जाती है।

मटर की अच्छी किस्मों से 8-16 क्विंटल तक उत्पादन प्रति बीघा से लिया जा सकता है। प्रदेश में मटर की फसल 23900 हेक्टेयर क्षेत्र में होती है, जो प्रदेश में क्षेत्रफल की दृष्टि से सर्वाधिक है। प्रदेश में 2.71 लाख मीट्रिक टन प्रतिवर्ष मटर का उत्पादन हो रहा है। उधर, कृषि उपनिदेशक डॉ. डीपी गौतम ने बताया कि मटर की खेती हिमाचल प्रदेश के निचले मैदानी क्षेत्रों से लेकर लाहौल, किन्नौर, चंबा के कोल्ड डेजर्ट कहे जाने वाले क्षेत्रों में भी सफलतार्पूक उगाई जाती है। जिले में सितंबर से अगेती मटर की बिजाई कार्य शुरू हो गया है। वहीं अब मध्यऋतु की किस्मों के लिए किसान तैयारी कर रहे हैं। नवंबर में इसकी रोपाई कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

यह है बुआई का समय

क्षेत्र
अगेती किस्में
मध्यऋतु की किस्में

निचले पर्वतीय क्षेत्र
सितंबर-अक्तूबर

नवंबर

मध्य पर्वतीय क्षेत्र
सितंबर (पहला पखवाड़ा) नवंबर

ऊंचे पर्वतीय क्षेत्र
मार्च-जून


अक्टूबर-नवंबर

इनसेट

कितना लगाएं बीज

शीघ्र पकने वाली किस्मों के लिए 10 से 12 किलोग्राम प्रति बीघा। मध्य तथा देर से पकने वाली किस्मों के लिए 5-6 किलोग्राम प्रति बीघा लगाना चाहिए। अगेती किस्मों के लिए 30 गुणा 7.5 सेंटीमीटर व मध्य और देर से पकने वाली किस्मों की 60 गुणा 7.5 सेमी. की दूरी रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें