विधायक ने दो कमरों का निर्माण कराने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बारियां में वार्षिक समारोह मनाया गया। इसमें मेधावी विद्यार्थियों को को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा समारोह के मुख्यातिथि रहे। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रधानाचार्य पालमो नेगी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने नाटी, भांगड़ा, गिद्दा व शिक्षाप्रद नाटिका पेश कर वाहवाही लूटी। शिक्षा व खेलकूद में में अव्वल रहने व खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विधायक ने पढाई, खेलकूद व अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्कूल की मांग पर दो कमरों का निर्माण करने का आश्वासन दिया। बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले बच्चों को 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर पंचायत की प्रधान मनीषा कुमारी, पूर्व प्रधान प्रेमचंद, एसएमसी प्रधान सोहन लाल ठाकुर, समेत संगम पाठशालाओं को बच्चे अभिभावक व अध्यापक मौजूद रहे।