नंदपुर पंचायत के लोदीमाजरा गांव में एक पागल कुत्ते ने एक दर्जन लोगों को अपना शिकार बनाया। ग्रामीण क्षेत्र में दो दिनों से पागल कुत्ते सड़क व रास्ते पर चलने वाले लोगों को काट रहा है।
ग्रामीणों ने पंचायत से पागल कुत्ते व अन्य आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। पागल कुत्ते के शिकार हुए गौरव, पवन कुमार पम्मी, हेमराज, गोलू, तरूण ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में आवारा कुत्तों के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल है।
पंचायत को इस संबंध में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। पशुपालन विभाग एसएमओ विजय वालिया ने कहा कि पंचायत में घूम रहे आवारा कुत्तों की नसबंदी व टीकाकरण करने के लिए विभाग तैयार है। इसके लिए पंचायत का सहयोग जरूरी है।