फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: फोरलेन पर सर्विस रोड व पानी की निकासी न होने पर भड़के सदस्य

विज्ञापन
ज़िला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते स्वास्थ्य मंत्री। स्त्रोत डीपीआरओ
विज्ञापन
जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक में कई मुद्दों पर हुआ हंगामा
विज्ञापन

रुगड़ा में फोरेस्ट चौकी की मरम्मत न होने पर डीएफओ से उठाए सवाल
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने अधिकारियों से समस्याओं का समाधान करने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। परवाणू-शिमला फोरलेन पर सर्विस रोड व पानी की उचित निकासी न होने के मामले पर जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक में सदस्य भड़क गए। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि परवाणू-शिमला फोरलेन पर निर्माण कंपनी की ओर से पानी की उचित निकासी नहीं की गई। इससे अब उनके विधानसभा क्षेत्र में फोरलेन के साथ दर्जनों लोगों के घरों में पानी जा रहा है, जिससे लोग परेशान हैं। साथ ही सदस्य शिवदत्त ठाकुर ने कहा कि कंपनी ने सर्विस रोड तक के लिए जगह नहीं छोड़ी। इससे अब फोरलेन से सड़क निकालना तक मुश्किल हो गया है। वहीं कई गांव इससे वंचित रह गए हैं। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ग्रामीणों की सुविधा और सुरक्षा के दृष्टि से चिह्नित स्थानों पर सर्विस रोड बनाएं और पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंध करें। उन्होंने अधिकारियों को चिन्हित स्थानों पर फुटब्रिज बनाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा समिति के एक सदस्य ने सोलन विधानसभा क्षेत्र की रुगड़ा में वन विभाग की चौकी की मरम्मत न होने का मुद्दा उठाया। जैसे ही बैठक में डीएफओ ने अपने मुख्य कार्यों को गिनाना शुरू किया तो समिति के सदस्य ओम प्रकाश ने खड़े होकर इस पर सवाल उठा दिए। उन्होंने कहा कि डीएफओ ने अपनी प्राथमिकताएं तो गिना दी, मगर उनकी रुकड़ा स्थित चौकी कई वर्षों से मरम्मत को तरस रही है, तो क्या वह उनकी प्राथमिकता नहीं है। जिस पर अधिकारी ने जल्द उसमें कार्य करने की बात कही। जिला शिकायत निवारण समिति के सदस्य सचिव एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने बैठक की कार्रवाई का संचालन किया। बैठक में कई विभागों के अधिकारी भी नदारद रहे, जिनसे जवाब मांगा जाएगा। बैठक में कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी, नालागढ़ विधायक हरदीप सिंह बावा, ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, कांग्रेस नेता सुरेंद्र सेठी, रमेश ठाकुर, शिव कुमार, प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चंद बरमानी सहित जिला के सभी उपमंडलाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सब्जी दुकानों में रेट लिस्ट चेक करने के निर्देश
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को शहर की सभी सब्जी दुकानों में रेट लिस्ट लगाने का निर्देश दिया और समय-समय पर निरीक्षण करने की बात कही। जलशक्ति विभाग को पानी का व्यापार करने वालों का भी निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


सीवरेज प्रणाली को अंतिम रूप देने के निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री ने जलशक्ति और नगर निगम अधिकारियों को शहर में सीवरेज प्रणाली की योजना को जल्द अंतिम रूप देने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को जल्द लाभ मिल सके।

अस्पताल निर्माण के लिए दिए गए निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कथेड़ में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय अस्पताल के निर्माण कार्य को अप्रैल 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौणी के निर्माण कार्य को भी शीघ्र शुरू करने की बात कही।

सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और साइबर फ्रॉड की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


धर्मपुर परवाणू में लगेगी अल्ट्रासाउंड मशीन
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि धर्मपुर अस्पताल में जल्द अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करवा दी जाएगी, वहीं ईएसआई परवाणू में भी शीघ्र अल्ट्रासाउंड की मशीन स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें