फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मानपुरा स्कूल में विद्यार्थियों को दी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुरा में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रवि प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान नारा लेखन, निबंध लेखन, कविता लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रैली निकाली गई, जिसमें स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। रैली को प्रधानाचार्य रवि प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इस दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न नियमों से अवगत कराया। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा पर आधारित प्रदर्शनी भी आयोजित की गई और छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई गई। सड़क सुरक्षा क्लब की प्रभारी किरण राणा ने भी बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की। इस अवसर पर क्लब के सदस्य निशा कुमारी, ऊमा शर्मा, विजय कुमार, मोनिका चंदेल और स्कूल का स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें